हाजीपुर, अप्रैल 26 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे 'स्व-गणना' अभियान में जिले में महिला पुरुष सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। डीएम वर्षा सिंह के नेतृत्व एवं सतत मॉनिटरिंग के कारण अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। स्व-गणना अभियान में वैशाली जिला राज्य स्तर पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। अब तक जिले में स्वगणना के 4,53,197 प्रविष्टि पोर्टल पर अपलोड हो चुका हैं। आज 26 अप्रैल को लगभग 32 हजार से ऊपर स्व-गणना कार्य की प्रविष्टि पोर्टल पर अपलोड की गई है। शेष प्रविष्टियों को भी तेजी से पूर्ण करने हेतु सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्व-गणना अभियान में डीएम की अपील पर बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी जिला पदाधिकारी ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है और इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.