हाजीपुर, अप्रैल 26 -- स्व.गणना मामले में वैशाली राज्य स्तर पर सबसे आगे हाजीपुर। निज संवाददाता जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 17 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई तक निर्धारित स्व-गणना में जिले के निवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जिला पदाधिकारी की अपील पर महिलाएं भी स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर जुड़ रही है। इसके फलस्वरूप स्वगणना के मामले में वैशाली जिला राज्य स्तर पर सबसे ऊपर चल रहा है। वैशाली जिले में अबतक 4,14,506 स्व-गणना की प्रविष्टि पोर्टल पर दर्ज की जा चुकी है। शनिवार को लगभग 32 हजार से ऊपर स्व-गणना कार्य पूरा हुआ। इसी क्रम में राजापाकर प्रखंड अंतर्गत रामपुर रत्नाकर पंचायत के मानसीपुर गांव में माला जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। "मैं ने किया स्व-जनगणना,आपने किया क्या?" के प्रेरक संदेश के साथ लगभग 250 जीविका दीदियों ...