स्व-गणना अभियान को मिला 27 हजार से अधिक नागरिकों का साथ
कन्नौज, मई 19 -- कन्नौज। जनगणना-2027 के तहत जिले में चलाया जा रहा स्व-गणना अभियान तेज हो रहा है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के निर्देशन में 7 मई से शुरू हुआ यह विशेष अभियान अपने अंतिम पड़ाव 21 मई की ओर बढ़ रहा है। प्रशासन द्वारा शहरी और ग्रामीण इलाकों में बड़े स्तर पर चलाई गई जागरूकता कड़ियों का ही असर है कि अब तक जनपद के लगभग 27,500 नागरिक खुद अपनी गणना ऑनलाइन दर्ज करा चुके हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी लगातार क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वहीं, जमीन स्तर पर पंचायती राज विभाग के पंचायत सहायक, सचिव, ग्राम प्रधान, स्कूल शिक्षक और जन सेवा केंद्र संचालक घर-घर जाकर लोगों को इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- जिले में अब तक 19 हजार से अधिक लोगों ने की स्व-गणना प्रशासन ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.