बलरामपुर, मई 8 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। उतरौला तहसील क्षेत्र में सात मई से शुरू हुए स्व-गणना अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अभियान के पहले दो दिनों में ही 40 लोगों ने अपनी स्व-गणना दर्ज कराई, जबकि शिक्षकों की टीम ने 26 परिवारों की गणना पूरी कर ली है। प्रभारी जनगणना अधिकारी व तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत नागरिक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया में कठिनाई हो रही है, उनकी सहायता के लिए शिक्षकों को गणनाकार के रूप में तैनात किया गया है। यह भी पढ़ें- Census 2027: 21 मई तक घर बैठे करें स्व-गणना, संभालकर रखें सेल्फ एनुमरेशन आईडी उन्होंने बताया कि तहसील के सभी न्याय पंचायतों में टीमें घ...