पीलीभीत, मार्च 13 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यरत विशराज एनवायरनमेंट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 29 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 22 लोगों ने रक्तदान किया। एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विभूति गोयल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.