स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, डीडीसी ने किया शुभारंभ एवं किया रक्तदान
लातेहार, जून 23 -- लातेहार,संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला समाहरणालय, लातेहार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं रक्तदान कर समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश दिया। डीडीसी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है, इसलिए जरूरत पड़ने पर केवल मानव द्वारा दिया गया रक्त ही किसी मरीज के लिए जीवनदाता बनता है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी स्वस्थ नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आएं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.