प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल को स्वैच्छिक रक्तदान के मामले में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पहला स्थान एसजीपीजीआई को मिला है। इस उपलब्धि के लिए एक अक्तूबर को राज्य रक्त संचरण परिषद की ओर से एसजीपीजीआई में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। अतिथियों ने एसआरएन ब्लड बैंक के परामर्शदाता विनोद तिवारी को शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।एसआरएन में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष व ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वत्सला मिश्रा ने कहा ने 2025-26 में स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से 92.67 रक्त संग्रह हुआ था। प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने कहा यह उपलब्धि रक्तकेंद्र की टीम और स्वैच्छिक रक्तदाताओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...