स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 22 यूनिट हुआ ब्लड डोनेट
सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय चिकित्सा संगठन (एनएमओ) सोनभद्र की ओर से आयोजित इंडोर शिविर में मेडिकल कॉलेज के 14 चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने रक्तदान किया। वहीं रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर भी आठ लोगों ने रक्तदान किया। कुल 22 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। मेडिकल कॉलेज के रक्त बैंक प्रभारी डॉ. मनोज यादव सहित चिकित्सकों और स्टाफ ने रक्तदान कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान करने वालों में डॉ. मनोज यादव, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. शिव कुमार यादव, डॉ. हिमांशु यादव, डॉ. आयुषी, डॉ. हर्षिता पांडेय और नर्सिंग स्टाफ शुभम दुबे समेत मेडिकल कॉलेज के कुल 14 चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.