स्वेच्छा से रक्तदान कर लोगों ने पेश की मानव सेवा की मिसाल
गया, अप्रैल 12 -- गया जी में भाजपा के मध्य मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदाताओं ने मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया, जिससे उनका उत्साह और बढ़ा। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा और समर्पण के भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए कार्य कर रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.