स्वीमिंग पुल से नहाकर निकले युवक की मौत
कौशाम्बी, मई 17 -- मंझनपुर कोतवाली के असकरनपुर मंगरोहनी गांव में दोस्तों के साथ स्वीमिंग में नहाने आए युवक की मौत हो गई। नहाते समय ही युवक की तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंझनपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 19 रत्नावली पुरम बंधवा रजबर निवासी अवधेश कुमार लोधी (20) पुत्र दुर्गा प्रसाद लोधी रविवार को लगभग 11 बजे अपने दोस्तों के साथ असकरनपुर मंगरोहनी स्थित स्वीमिंग पुल में नहाने गया था। नहाते समय ही युवक की तबियत खराब हुई। अचानक वह पुल से बाहर आया और उल्टी करने लगा। इसके बाद उसको साथी लेकर आनन-फानन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसको मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत से परिजों में हाहाकार मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.