खगडि़या, जून 2 -- बेलदौर । एक संवाददाता गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में मंगलवार से बेलदौर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संजय शर्मा अपनें समर्थकों के साथ मांग पूरी होने तक आमरण अनशन शुरू किया। अनशनकारियों के मुताबिक गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान में आउटडोर स्टेडियम निर्माण कार्य की घोषणा की गई थी। लेकिन इसके बदले स्वीमिंग पुल बनाने का काम किया जा रहा है, लेकिन विकल्प के रूप कोई दूसरा खेल मैदान उपलब्ध नहीं करवाया गया है। इससे रक्षा एवं पुलिस सेवा में जाने के इच्छुक लड़के व लड़कियों को दौड़ लगाने एवं अन्य अभ्यास के लिए सड़कों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसी तरह विभिन्न खेलों का आयोजन, एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम, समारोह एवं आम सभा के आयोजन के लिए नगर पंचायत में कोई सार्वजनिक जगह नहीं रह गया है। अनशनकारी इसके बदले दूसरा खेल मैदान सरकार स...