स्वीपिंग मशीन के काट्रेक्टर ने दर्ज कराई रिपोर्ट
अयोध्या, मई 20 -- अयोध्या, संवाददाता। नगर निगम में कांट्रेक्ट के जरीए सफाई कर रही स्वीपिंग मशीन की दुर्घटनाग्रस्त होने पर थाना कैंट में रिपोट दर्ज हुई है। मामले में स्वीपिंग मशीन के ठेकेदार ने तहरीर दिया था। जनपद गाजीपुर के थाना रेवतीपुर के रहने वाले अवनीश राय ने अपनी तहरीर में कहा है कि वह डेढ़ वर्ष से स्वीपिंग मशीन का काट्रेक्टर है। 12 मई को उसकी स्वीपिंग मशीन को लेकर सहादतगंज में सफाई करने के दौरान एक ट्रक ने मशीन को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे चालक अजय कुमार की मौके पर मौत हो गई तथा परिचालक की दाहिनी टांग कट गयी, उसे गम्भीर चोट आयी है। स्वीपिंग मशीन भी छतिग्रस्त हो गई। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.