भदोही, मार्च 5 -- भदोही, संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगीगंज का गुरुवार को सीएमओ ने तीन बजकर 20 मिनट पर निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी, लव कुश स्वीपर एवं सुनीता एएनएम मौजूद नहीं मिले। ऐसे में लवकुश और सुनीता का एक दिन का वेतन रोक दिया गया। सीएमओ ने ओपीडी किया। मरीज हीरामनी का ब्लड कलेक्शन कर मलेरिया एवं हीम्योग्लोबिन की जांच को भेजा। केंद्र पर आयुष्मान कार्ड ना बनने की शिकायतों पर रोष जाहिर किया। केंद्र पर 195 दवाओं में से 149 दवाएं मौजूद पाने का दावा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.