कानपुर, मार्च 14 -- चकेरी। सनिगवां के गणेशपुर में एक स्वीट हाउस में परिवार के साथ मिठाई लेने पहुंचे सेनाकर्मी का स्वीट हाउस संचालक से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सनिगवां के कुरियां निवासी सत्येंद्र कुशवाहा के अनुसार, उनकी मुस्कान मिष्ठान एवं दूध भंडार के नाम से गणेशपुर में दुकान है। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने भाई राहुल व जितेंद्र के साथ दुकान में बैठे थे। तभी कृष्णा नगर निवासी सेनाकर्मी सौरभ यादव अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दुकान आए। इस दौरान सौरभ अपने हाथ से रसमलाई निकालकर बच्चे को देने लगे। इस पर उनके भाई राहुल ने मना किया तो सौरभ ने उसके मुंह पर रुपये फेंके और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.