स्वीट कॉर्न की खेती कर किसान हो रहे आत्मनिर्भर, कम लागत में हो रहा मुनाफा
लखीसराय, जून 3 -- चानन, निज संवाददाता। चानन के किसान अब स्वीटकार्न की खेती कर जीवन में मिठास घोल रहे हैं। साधारण मक्के का साल में एक बार उत्पादन होता है, जबकि स्वीटकार्न की फसल 70-80 दिनों में तैयार हो जाती है। साल में तीन बार इसकी खेती कर किसान अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मेड़ों पर अरहर और बगल नालियों में बोएं मक्काआत्मनिर्भरता की दिशा -----चानन में मक्का की खेती चानन में मक्का की खेती बड़े पैमाने पर नहीं होती है, बावजूद भलूई, रेउटा, कुंदर, सहित आधा दर्जन गांवों में किसानों द्वारा मक्का की खेती की जाती है। कम पानी में भी यह खेती आसानी से संभव हो जाती है। किसान अब गर्मी के सीजन में मक्का, दलहन ओर सब्जियों की खेती की ओर रूख कर रहे है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि मक्का की खेती के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.