प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज स्वीट्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन की शुक्रवार को बैठक हुई। वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष रोहित केसरवानी, उपाध्यक्ष प्रकाश डलवानी, सचिव हिमांशु अंदानी, कोषाध्यक्ष रितेश गुप्ता और संयुक्त सचिव मनोज जैसवाल ने पदभार संभाला। इस अवसर पर प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला ने व्यापारी एकता पर जोर दिया। अध्यक्ष रोहित केसरवानी ने नो योर ट्रेड पहल के तहत प्रशिक्षण व आधुनिक तकनीक अपनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में संस्थापक इंदर मध्यान, मयंक अग्रवाल, दीपक गुप्ता, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.