रांची, मई 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। खतियानी जमीन में प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत होने के बाद भी कुछ लोगों ने मकान बनाने से रोक दिया। इस संबंध में चुटिया के ढुमसाटोली निवासी बीना तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उपायुक्त से शिकायत की है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कल्याणमंत्री चमरा लिंडा, भू-राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा, मेयर रोशनी खलखो सहित कई अफसरों से आवेदन देकर मदद मांगी है। पत्र में कहा कि मेरे खतियानी 15 डिसमिल जमीन जो कठरटोली में है, वहां स्वीकृत योजना से काम शुरू किया जाना था। लेकिन कुछ गैर आदिवासीस 10 की संख्या में आए और काम रुकवा दिया और मजदूरों को मारपीट कर भगा दिया।ऐसी ही शिकायत चुनवाटोली लोअर बाजार थाना निवासी रुथ खलखो ने की है। उसने भी मुख्यमंत्री सहित अन्य वरीय अधिकारियों को पत्र देकर मदद की अपील की है।...