अमरोहा, दिसम्बर 27 -- अमरोहा। जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ईसीसीई एजुकेटर्स एवं तकनीकी अनुदेशकों के स्वीकृत पदों के सापेक्ष चयन प्रक्रिया के तहत अभिलेख सत्यापन की कार्रवाई शुक्रवार को विकास भवन सभागार में संपन्न कराई गई। चयन प्रक्रिया सीडीओ की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष संपन्न कराई गई। बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक इसके पूर्व सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आवेदन दो दिसंबर से 12 दिसंबर तक लिए गए थे। ईसीसीई एजुकेटर्स के 67 पदों के सापेक्ष 790 आवेदन,* तकनीकी अनुदेशक (एनर्जी एंड एन्वायरमेंट ट्रेड) पांच पदों के सापेक्ष 516 आवेदन,* तकनीकी अनुदेशक (एग्रीकल्चर, नर्सरी एवं गाइडिंग) के चार पदों के सापेक्ष 794 आवेदन,* तकनीकी अनुदेशक (होम एंड हेल्थ ट्रेड) के पांच पदों के सापेक्ष 291 आवेदन प्राप्त हुए थे। रैंडमाइज सूची के अनुसार ईसी...