बक्सर, अप्रैल 10 -- युवा के लिए --- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिशन शक्ति योजना अंतर्गत सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में रोस्टर प्रभावित रिक्त पदों पर नियोजन के लिए स्वीकृत आवेदन के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 18 अप्रैल को होगी। अपलोड सूची के अनुसार, केस वर्कर के लिए 09 आवेदन, सुरक्षा प्रहरी के लिए 25 और मल्टी पर्पस वर्कर व कुक के लिए 22 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है। इस बाबत शुक्रवार को डीपीओ सह सदस्य सचिव जिला स्तरीय चयन समिति से प्राप्त सूचनानुसार मिशन शक्ति योजना अन्तर्गत वन स्टॉप सेंटर में रोस्टर प्रभावित रिक्त पदों पर नियोजन के लिए सुयोग्य अभ्यर्थियों का आवेदन आमंत्रित किया गया है। साथ ही स्वीकृत व अस्वीकृत आवेदन के अभ्यार्थियों की सूची एनआईसी बक्सर के पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। स्क्रूटनी व दस्तावेज सत्याप...