स्वीकृति धनराशि नहीं मिलने पर आक्रोश
चम्पावत, जून 27 -- जगदीश राय, लोहाघाट। गोसनी के ग्रामीण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्थल के लिए स्वीकृत 20 लाख नहीं मिलने पर नाराज हैं। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा के नेतृत्व में लोगों ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा है कि गोसनी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के स्थल विकास के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। लेकिन अब विभाग ने स्वीकृत धनराशि किसी अन्य स्थान के लिए स्थानांतरित कर दी है। उन्होंने शीघ्र धनराशि अवमुक्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- गोशनी में स्वीकृति धनराशि को वापस लाने की मांग उठी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.