बागेश्वर, दिसम्बर 11 -- कांडा। लोगों की शिकायत के बाद गुरुवार को तहसील प्रशासन ने सीएससी में छापेमारी की। इस दौरान कई अनियमितता सामने आई। गांव के नाम से स्वीकृत सीएसएसी का संचालन कांडा पड़ाव में हो रहा है। कई सेंटरों में फर्जी स्टांप पेपर भी मिले हैं। प्रशासन जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को देगा। डीएम की संस्तुति के बाद आगे की कार्रवाई होगी। री।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...