स्वीकृति के 18 वर्ष बाद भी जलेसर में नहीं हुआ न्यायालय संचालन
एटा, जुलाई 28 -- तहसील बार एसोसिएशन ने न्यायालय खोले जाने को भूमि उपलब्ध कराने को एसडीएम पीयूष रावत को ज्ञापन सोपा है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव ने बताया कि 22 जनवरी 2008 को उत्तर प्रदेश सरकार ने जलेसर तहसील पर न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन, न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन संचालन की स्वीकृति प्रदान की थी। जिसका शासनादेश 26 मार्च 2010 को जारी कर न्यायालय का क्षेत्र निर्धारण कर दिया गया था। तहसील जलेसर मुख्यालय पर संचालित न होकर जिला मुख्यालय पर जलेसर के नाम से संचालित हो रही है। तहसील बार एसोसिएशन ने जलेसर मुख्यालय पर न्यायालय को संचालित करने के लिए उच्च न्यायालय इलाहाबाद को प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र के उपरांत तहसील मुख्यालय पर उपकोषागार भवन खाली है। उसमें पर्याप्त क्षेत्रफल दोनों न्यायालय के संचालन को उपलब्ध ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.