स्वीकृति के महीनों बाद भी नहीं बनाई गई सड़क
प्रयागराज, अप्रैल 14 -- कालिंदीपुरम आवास योजना की एक सड़क स्वीकृति के महीनों बाद भी नहीं बनाई गई। आवास योजना के द्वारिका सेक्टर की सड़क बनाने के लिए नगर निगम ने अक्तूबर में निविदा निकाली थी। 15वें वित्त से 55 लाख से दो भागों में सड़क बनाने की योजना थी। कालिंदीपुरम जागृति समिति के अध्यक्ष जेपी तिवारी ने बताया कि खतरनाक हो चुकी सड़क बनाने के लिए नगर निगम से लगातार मांग कर रहे हैं। महापौर और अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.