अलीगढ़, मई 18 -- अतरौली, संवाददाता। नगर में बिना किसी मानक के बनाये जा रहे स्विमिंग नहाने वालों के लिए मौत का पैगाम बन रहे हैं। 50 रुपये प्रति व्यक्ति स्नान के बदले वसूले जा रहे हैं, कमाई का साधन बने इस स्विमिंग पूलों की सुरक्षा के इंतजाम न होने के कारण इस तरह के हादसे आये दिन सामने आ रहे हैं। रविवार को नगर के एक स्विमिंग पूल में स्नान करने गये मोहल्ला कटरा निवासी सुमित कुमार 24 वर्ष पुत्र महेश चंद बाल्मीकि की मौत हो गयी। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने इसको पानी में तैरता देखा तो परिवार के लोगों के लिए सूचना दी। यह भी पढ़ें- स्वीमिंग पुल से नहाकर निकले युवक की मौत परिवार के लोग अतरौली सीएचसी ले गये जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने जहां मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि संभवतः पानी डूबने से उसकी मौत होने की आशंका लग रही है। परिज...