फरीदाबाद, जून 12 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। गांव मिर्जापुर स्थित एक स्विमिंग पूल में डूबने से सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर की है। बच्ची अपने पिता, चाचा और दो अन्य लोगों के साथ गर्मी से राहत पाने के लिए स्विमिंग पूल में नहाने गई थी। हादसे के बाद स्विमिंग पूल की सुरक्षा व्यवस्था और उसके संचालन की वैधता को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक बच्ची की पहचान सात वर्षीय किशोरी के रूप में हुई है। उसके पिता राम सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-12 की झुग्गी बस्ती में परिवार के साथ रहते हैं और वह पीछे से मध्य प्रदेश के निवासी है। गुरुवार को वह अपने भाई भोलू और अन्य लोगों के साथ बच्ची को लेकर मिर्जापुर स्थित स्विमिंग पूल में गए थे। परिवार ने नहाने के लिए करीब 500 रुपये शुल्क भी जमा कर...