स्विमिंग पूल और मैंगो पार्टी में नन्हे मुन्नों ने की मस्ती
बुलंदशहर, मई 22 -- महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के नर्सरी के छात्र-छात्राओं ने स्विमिंग पूल और मैंगो पार्टी का आनंद लिया। गर्मी के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा प्रैप से लेकर केजी तक के नौनिहालों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नन्हे मुन्नों ने स्विमिंग पूल में डुबकी लगाई और पानी की बौछारों के बीच जमकर मस्ती की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पहुंचे स्कूल के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार बंसल, उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वहीं प्रबंधक कपिल अग्रवाल, उप प्रबंधक सचिन बंसल और कोषाध्यक्ष डा. वकुल तायल समेत प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा। साथ ही बच्चों के कार्यक्रम में भाग लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिसके बाद बच्चों ने जमकर मस्ती की और वह बाल गीतों पर जमकर थिरकते हुए दिखाई दिए। स्कूल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.