नई दिल्ली, मई 1 -- मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने नए फाइनेंशियल ईयर 2027 की शानदार शुरुआत की है। कंपनी ने अप्रैल 2026 में अपनी अब तक की सबसे बड़ी मंथली सेल्स दर्ज की है। कंपनी ने सभी सेगमेंट में कुल 2,39,646 यूनिट बेचीं। पिछले साल इसी महीने में बेची गई 1,79,791 यूनिट की तुलना में यह एक बड़ी बढ़ोतरी है। कंपनी की इस शानदार सेल्स में इसके कॉम्पैक्ट और मिड-साइज सेमगेंट का बड़ा हाथ रहा है। कंपनी की कुल बिक्री में मिड साइज सेमगेंट की कुल 80,659 यूनिट शामिल रहीं। मारुति के कॉम्पैक्ट और मिड-साइज सेगमेंट में बलेनो, स्विफ्ट, डिजायर, वैगनआर, सेलेरियो, इग्निस और सियाज जैसे मॉडल शामिल हैं। खास बात ये है कि सियाज को कंपनी बंद चुकी है। हालांकि, कुछ डीलर्स के पास इसकी यूनिट बची हो सकती हैं। अप्रैल में इन दोनों सेगमेंट के सभी मॉडल की 80,659 यूनिट बिकीं, ...