स्विफ्ट डिजायर की टक्कर से लैब टेक्निशियन की मौत
बलरामपुर, अगस्त 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर-बहराइच मार्ग पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल जिला महिला चिकित्सालय के लैब टेक्निशियन की 13 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। हादसे के बाद पिता के इलाज में व्यस्त रहने के कारण परिजन तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सके। अब मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम खमरिया निवासी राजेश कुमार शुक्ल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता रामकृतार्थ शुक्ल जिला महिला चिकित्सालय बलरामपुर में लैब टेक्निशियन के पद पर कार्यरत थे। यह भी पढ़ें- स्विफ्ट डिजायर की टक्कर से लैब टेक्निशियन की मौत, 13 दिन बाद इलाज के दौरान टूटा दम 20 जुलाई 2026 की शाम करीब पांच बजे वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.