देहरादून, अप्रैल 8 -- ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हरियाणा के एक शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। कोतवाली पुलिस के मुताबिक एसएसपी देहरादून के निर्देश पर 7 अप्रैल की रात ऋषिकेश पुलिस जंगलात बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान रानीपोखरी की ओर से आ रही एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर कार चालक वाहन मोड़कर तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी और सरकारी वाहन से पीछा शुरू किया। काली मंदिर के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई। इसके बाद आरोपी कार छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा और पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने सूझबूझ और अदम्य साहस क...