गिरडीह, मई 4 -- हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग स्थित कोदम्बरी चौक पर रविवार देर रात एक स्विफ्ट डिजायर कार और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्विफ्ट डिजायर पर सवार दो से तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायल फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सवार लोग स्विफ्ट डिजायर कार की चाभी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.