नई दिल्ली, मई 23 -- मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का एलान कर दिया है। कंपनी जून से 30,000 रुपए बढ़ाने वाली है। कंपनी मॉडल और वैरिएंट वाइज अलग-अलग इजाफा करेगी। मारुति ने इसके पीछे बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई से लगातार पड़ रहे दबाव को बताया है। मारुति के पोर्टफोलियो में कई ऐसे मॉडल शामिल हैं, जो अपने-अपने सेगमेंट में नंबर-1 है। इसमें उसकी स्विफ्ट हैचबैक भी है। अभी इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 578,900 रुपए है। ऐसे में अगर इस कार की कीमत में 30,000 रुपए तक का इजाफा हो जाता है, तब इसके वैरिएंट वाइज कीमत कितनी हो सकती है, जानते हैं। यहां दिखाई गईं कीमतें कंपनी द्वारा बताए गए 30,000 रुपए की बढ़ोतरी के आधार पर बताई गई हैं। ये तय है कि कंपनी 30,000 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी नहीं करेगी। वहीं, वैरिएंट के आधार पर बढ़...