बुलंदशहर, नवम्बर 20 -- अगौता थाने से 100 मीटर की दूरी पर बुधवार रात स्कूटी और स्विफ्ट कार की आमने सामने की भिड़ंत में पति-पत्नी समेत बेटी की मौत हो गई। जबकि पैदल जा रहा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक आलमनगर स्थित रिश्तेदारी से गांव वापस लौटते समय यह हादसा हुआ है। अगौता थाना क्षेत्र के गांव नगला शेख निवासी अंसार (44) वर्ष पुत्र अताउल्लाह, पत्नी मुसाईदा (38) वर्ष, बेटी अरीशा(6) वर्ष के साथ स्कूटी से बुधवार रात अपने गांव लौट रहे थे। बुलंदशहर-सदरपुर मार्ग स्थित अगौता थाने से करीब सौ मीटर की दूरी पर अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में कार और स्कूटी की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूटी सवार पति-पत्नी समेत बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.