नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- मारुति वैगनआर का अपने सगेमेंट में दबदबा बरकरार है। दरअसल, फाइनेंशियल ईयर 2027 के पहले हाफ (H1) के दौरान ये देश की बेस्ट सेलिंग हैचबैक बनकर सामने आई है। अप्रैल से सितंबर 2026 के 6 महीने के दौरान वैगनआर की 1,16,029 यूनिट बिकीं। इस तरह ये टॉप-10 कारों की लिस्ट में अपनी ही कंपनी की स्विफ्ट, बलेनो और ऑल्टो से आगे निकल गई। हालांकि, स्विफ्ट और बलेनो की भी इस दौरान 1-1 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं। टॉप-10 की लिस्ट में मारुति के 6 मॉडल, टाटा के 2 मॉडल और हुंडई के 2 मॉडल शामिल रहे। बता दें कि वैगनआर CNG 34Km का माइलेज देती है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग की सेफ्टी मिलती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए है। यह भी पढ़ें- 6 महीने में 1.12 लाख से ज्यादा घरों में पहुंची ये 7-सीटर, CNG पर 26.11Km माइलेज मारुति वैगन...