फिरोजाबाद, फरवरी 12 -- थाना रामगढ़ स्थित एक स्विमिंग पूल में फांसी लगने से एक युवक की मौत हो गई। चाचा ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया है। जनपद हाथरस के कलावरी निवासी 24 वर्षीय आकाश पुत्र संजय काफी समय से अपने मामा के यहां थाना रामगढ़ क्षेत्र के रेपुरा निवासी हरिओम के यहां रह रहा था। वह रेपुरा रोड स्थित अपने मामा के स्विमिंग पूल पर कार्य करता था। उसकी बुधवार की रात फांसी पर लटकने से मौत हो गई। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। मामा हरिओम ने आकाश के पिता को घटना के बारे में बताया। वह भी परिवार सहित जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां आकाश के शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा मुकेश ने बताया कि आकाश के मुंह से खून निकल रहा है जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.