आदित्यपुर, मार्च 11 -- ग़म्हरिया।झारखंड के लिए यह गर्व की बात है कि राज्य के तीन तीरंदाज कोचों का चयन स्विट्ज़रलैंड के लॉज़ेन स्थित वर्ल्ड आर्चरी एक्सीलेंस सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित वर्ल्ड आर्चरी लेवल 1 कोचेज सेमिनार के लिए हुआ है। इसका आयोजन 14 से 21 मार्च तक होगा। चयनित कोचों में अमरजीत दुबे, कमलेश महतो तथा मुकेश तुरी (जिंदल स्टील, झारखंड) शामिल हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए देश के विभिन्न राज्यों एवं विभागों से कुल 26 कोचों का चयन कई चरणों की परीक्षा प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है। यह चयन आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है तथा इसका प्रायोजन भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर झारखंड आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेहा महतो, सचिव पूर्णिमा महतो तथा वरिष्ठ कोच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.