स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति की भारत यात्रा पांच से, कई समझौते होंगे
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पांच से सात अक्तूबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा और प्रौद्यौगिकी समेत कई क्षेत्रों में समझौते होने की संभावना है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति के साथ वरिष्ठ अधिकारियों और उद्योगपतियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा। राष्ट्रपति पारमेलिन की इस साल यह दूसरी भारत यात्रा होगी। इससे पहले वह फरवरी में एआई समिट में हिस्सा लेने भी आए थे। भारत के राष्ट्रपति ने 2019 में स्विट्जरलैंड की यात्रा की थी। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2016 और 2018 में स्विट्जरलैंड की यात्राएं की थीं。 यह भी पढ़ें- भारत आएंगे स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.