स्विच यार्ड का केबल जलने से दिनभर बाधित रही बिजली
मऊ, जून 9 -- मुहम्मदाबाद गोहना। हालिमाबाद स्थित 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र के स्विच यार्ड का केबल मंगलवार की सुबह जल जाने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। फाल्ट की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद शाम लगभग चार बजे विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई, हालांकि नगर के कुछ वार्डों में देर शाम तक बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- फॉल्ट से रात भर बंद रही बिजली आपूर्ति यह भी पढ़ें- लखनऊ में भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कहीं 20 तो कहीं 27 घंटे तक बेहाल रहे लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.