नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- Swiggy share price: ऑनलाइन खाना और राशन डिलीवरी सेवाएं देने वाली कंपनी स्विगी के सह-संस्थापक लक्ष्मी नंदन रेड्डी ओबुल ने कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। स्विगी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि ओबुल ने अन्य व्यावसायिक हितों को पूरा करने के लिए 10 अप्रैल, 2026 से पूर्णकालिक निदेशक और इनोवेशन हेड पद से इस्तीफा दिया है। ये इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब स्विगी के शेयर को लेकर ब्रोकरेज बहुत उत्साहित नजर नहीं आ रहे हैं।ब्रोकरज ने 27% घटाया टारगेट प्राइस JM फाइनेंशियल ने स्विगी के शेयर की रेटिंग में बदलाव किया है। ब्रोकरेज ने इस शेयर के लिए खरीदे की रेटिंग से घटाकर रेड्यूस कर दिया है। इसके अलावा, इस घरेलू ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट प्राइस को घटाकर 270 रुपये कर दिया है। यह पिछले टारगेट प्राइस 370 रुपये से 27% कम ...