बिजनौर, मार्च 19 -- बिजनौर। जिले के ग्राम स्वाहेड़ी की बेटी ख्याति चौधरी ने निशानेबाजी के राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स-3 (ग्रुप ए) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल महिला वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। ख्याति ने फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कड़ी टक्कर के बाद शूट-ऑफ में जीत दर्ज की। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां उन्होंने बेहतरीन निशानेबाजी का परिचय देते हुए पहला स्थान हासिल किया। ख्याति की इस बड़ी उपलब्धि पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान और प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कुमार जंघाला ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने ख्याति को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.