हाजीपुर, अप्रैल 8 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वैशाली महिला महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं आई क्यू ए सी के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस वर्ष के लिए निर्धारित थीम 'टुगेदर फॉर हेल्थ: स्टैंड विद साइंस' पर आधारित इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर पटना मेडिकल साइंस कॉलेज मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ अमरेंद्र प्रसाद सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ) सुधीर कुमार सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ शिंगला प्रभा, दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ रेशमा सुल्ताना, इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ इस्माइल, राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह हि...