अयोध्या, दिसम्बर 18 -- अयोध्या, संवाददाता। इंजेक्शन की ओवरडोज देने के कारण मौत का आरोपों का सामना कर रहे कोतवाली अयोध्या के साकेत पुरी कालोनी क्षेत्र स्थित निर्मला अस्पताल की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। शिकायत के बाद 16 दिसम्बर को जांच करने पहुंची टीम को यहां बेसमेंट में आईसीयू संचालित होते मिला। अपर मुख्य सचिव की बैठक में इस तथ्य को रखा गया। जिसमें कार्रवाई का निर्देश मिलने पर बुधवार की देर रात अस्पताल के आईसीयू को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। हलकारा का पुरवा निवासी सुनील कौशल का आरोप था कि उसकी माता का इलाज साकेतपुरी स्थित निर्मला हास्टिल में चल रहा था। वह पूरी तरह से ठीक भी हो चुकी थी। लेकिन चिकित्सक के द्वारा दिए गये इंजेक्शन के ओवरडोज से उनकी पल्स अचानक गिर गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.