रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- असद जावेद, खटीमा। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के द्विवर्षीय अधिवेशन के अवसर पर उप जिला चिकित्सालय खटीमा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अस्थि रोग विशषज्ञ डॉ.वीपी सिंह को स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून में सम्मानित किया। डॉ. वीपी सिंह ने कोरोना काल में अपनी चिंता न करते हुए मरीजों का लगातार इलाज किया और कई लोगों को जीवनदान दिया। कोरोना वैक्सीनेशन कि जिम्मेदारी लेते हुए शहर के अलावा गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाए जाने का काम किया। डॉ. वीपी सिंह ड्यूटी के अलावा भी काफी समय अस्पताल को देकर मरीजों की सेवा करते है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों,डॉक्टरों और लोगो ने उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- टनकपुर के तीन चिकित्सकों को सम्मानित किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.