साहिबगंज, अप्रैल 11 -- बरहेट। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से शुक्रवार को बरहेट बाजार के हनुमान मंदिर स्थित स्वास्थ जांच कैंप लगाया गया । शिविर में सामुदायिक चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर पंकज कर्मकार शामिल हुए । शिविर में 200 से अधिक मरीजों की जांच की गई ।' इस दौरान चाय पर स्वस्थ की चर्चा की गई । एआई सिस्टम से स्वास्थ जांच की जानकारी लोगों को दी । डॉक्टर पंकज कुमार करने कहा की एआई सिस्टम से शरीर के विभिन्न बीमारियों का इलाज संभव है । इस दौरान एआई सिस्टम एक्सरे , टीबी , टूटे हड्डी जैसे अन्य स्वस्थ जांच की गई । एनसीडी क्लीनिक के तहत मलेरिया , बुखार इत्यादि की जांच की गई । मौके पर आयुष डॉक्टर प्रत्युष कमल बीपीएम, सरोजनी करकेटा के अलावा अन्य मौजूद थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.