धनबाद, मई 4 -- बाघमारा। बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बाघमारा में प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। बताया जा रहा हैं कि सोमवार दोपहर सवा बारह बजे अस्पताल में प्रसव के दौरान शिशु ने जन्म लिया। जिसके बाद बच्चे की स्थिति बिगड़ने लगी। इसे देखते हुए चिकित्सकों ने परिजनों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही। इधर परिजनों का कहना हैं कि जन्म के बाद बच्चा ठीक था। परंतु अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं रहने के कारण बच्चे की मौत हो गई। इधर हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बाघमारा पुलिस ने परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.