स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन
चाईबासा, जुलाई 2 -- गुवा, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु की ओर से सामुदायिक भवन में भावपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के महासचिव अफताब आलम ने किया। इस अवसर पर सेल अस्पताल किरीबुरू-मेघाहातुबुरु के चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में सीएमओ डॉ. नंदी जेराई, डॉ. अर्चना बेक सहित अन्य चिकित्सक, महिला खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉ. नंदी जेराई और डॉ. अर्चना बेक ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित व्यायाम, योग, संतुलित आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच आवश्यक है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को भी शारीरिक स्वास्थ्य के समान महत्व देने तथा नशे और अस्वस्थ जीवनशैली से दूर रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.