संभल, अप्रैल 7 -- विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एबीसी किड्ज़ मॉन्टेसरी स्कूल में मंगलवार को एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वच्छता व सही जीवनशैली के महत्व से अवगत कराना था। शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. तन्वी अग्रवाल एवं डॉ. कपिल गुप्ता ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों के दांतों की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने, मीठी चीजों का सीमित सेवन करने और नियमित रूप से दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी। विद्यालय की संचालिका संगीता भार्गव ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। विद्यालय के शिक्षक काजल, शालू, निशा, सोनल, प्रिया, सिल्की, इशिता, मनप्रीत, रक्षा, अर्शी, कुमुद, वंशिता, हुमा, दीपा, सरिता, नीरज, सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.