गुड़गांव, मई 17 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम के हीरा नगर स्थित शिव मंदिर में एक विशाल निःशुल्क (मुफ्त) स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 175 लोगों ने अपनी मुफ्त जांच कराई और स्वास्थ्य लाभ उठाया। यह सफल आयोजन दा पावर ऑफ ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन और कटारिया हेल्थ केयर के सहयोग से किया गया। शिविर में लोगों को बीमारियों से बचने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जरूरी और उपयोगी सुझाव भी दिए गए। फाउंडेशन के राष्ट्रीय मीडिया सचिव और कथावाचक पंडित अमर चंद भारद्वाज ने बताया कि इस शिविर में बीपी, शुगर सहित कई अन्य जरूरी जांच बिल्कुल मुफ्त की गईं। 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले डॉक्टर संतोष कटारिया और डॉक्टर संजय ने शिविर में आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए समझाया कि आज के समय ...