अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन डॉक्टर्स फॉर पीस एंड डेवलपमेंट (आईडीपीडी) के तत्वावधान में मंगलवार को मुक्ताकाश मंच पर 'हेल्थ फॉर ऑल कन्वेंशन' का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने सभी वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व महापौर व आईआईसीसी दिल्ली के उपाध्यक्ष मोहम्मद फुरकान ने किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। इस तरह के आयोजन समाज को जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि एएमयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अतहर अंसारी ने स्वास्थ्य और शिक्षा के आपसी संबंधों पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ समाज को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मोहम्मद तैय्यब ने स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.