रांची, मार्च 14 -- तोरपा, प्रतिनिधि। सघन मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम-तृतीय चरण के अंतर्गत जिले के उच्च जोखिम वाले क्षेत्र रनिया और तोरपा प्रखंडों में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के लिए  शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रेफरल अस्पताल, तोरपा में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मलेरिया की रोकथाम, पहचान और समय पर उपचार के संबंध में स्वयंसेवकों की क्षमता को सुदृढ़ करना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में समुदाय को जागरूक कर सकें और मलेरिया उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, तोरपा डॉ अनुमिता रानी, बीपीएम आशीष वर्मा, वीबीडी विभाग के उदित भेंगरा सहित सीनी संस्था के अनिल कुमार, वंदना कुमारी और संदीप भेंगरा उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...