बरेली, जनवरी 4 -- जिला महिला अस्पताल शासन की परीक्षा में अव्वल रहा। स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर सफाई व्यवस्था तक मानक के अनुरूप मिला। यहां तक कि निरीक्षण करने आई टीम ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि सरकारी महिला अस्पताल की तुलना निजी अस्पताल से की जा सकती है। बीते दिनों सरकारी अस्पतालों की जमीनी हकीकत परखने के लिए शासन के निर्देश पर लखनऊ मंडल की टीम आई थी। टीम ने जिला अस्पताल, महिला चिकित्सालय, 300 बेड अस्पताल, मानसिक चिकित्सालय, सीएचसी-पीएचसी का निरीक्षण किया था। टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। शासन स्तर से अब रिपोर्ट के मुख्य बिंदू जारी किए गए हैं। रिपोर्ट में जिला महिला चिकित्सालय को टीम ने काफी सराहा है। यहां की ओपीडी, इमरजेंसी, फार्मेसी, वैक्सीनेशन कार्नर से लेकर वार्ड तक, टीम को स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन संतोषजनक मिला। टीम ने हास्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.